• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: सिलेंडर चोर गिरोह धराया, 57 गैस सिलेंडर, पिकअप-बाइक समेत 14 लाख का माल जब्त

by Manish Gautam Chiefeditor
February 1, 2026
in कटनी
0
कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: सिलेंडर चोर गिरोह धराया, 57 गैस सिलेंडर, पिकअप-बाइक समेत 14 लाख का माल जब्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी, रविवार 01 फरवरी 2026

कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हुई गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर संलिप्त गिरोह का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, डीएसपी हेड क्वार्टर श्री रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व दिनांक 17/1/26 को दरमियानी रात बिलहरी भारत गैस गोदाम से 44 सिलेंडर चोरी हो जाने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान चोरी गये सिलेंडर व अज्ञात चोरों की लगातार पता तलाश बड़वारा एवं बिलहरी पुलिस द्वारा की जा रही थी पता तलाश दौरान बिलहरी पुलिस को मुखबीर सूचना व तकनीकी साधनों से मिली जानकारी से कि चोरी में संलिप्त पिकअप वाहन कन्हवारा बिजराघवगढ़ रोड पर दिखाई दिया है सूचना मिलते ही बिलहरी पुलिस कन्हवारा रोड पहुंची जहां एक संदिग्ध पिकअप वाहन जाता हुआ दिखाई दिया जिसका पीछा करने पर पिकअप वाहन को पकड़ा पिकअप के ड्राइवर ने अपना नाम सन्नी दाहिया बताया व पूछताछ करने पर बताया कि मेरे साथ ग्राम जोबीकला के मंजू पटेल, सलोक कुशवाहा, ग्राम छैघरा के रोहित यादव, संदीप काछी ने मेरे साथ सिलेंडर चोरी में सम्मिलित थे। आरोपीगण ने कुछ सिलेण्डर आपस में बांट लिये थे एवं 30 सिलेंडर को बेच दिये थे।

आरोपियो के द्वारा ग्राम बिलहरी से 44 सिलेंडर, बड़वारा से 60 सिलेंडर, एनकेजे व अन्य जगह चोरी करना बताएं आरोपीगणो से अब तक 57 सिलेंडर वरामद किये जा चुके है 47 सिलेंडर की बरामदगी कार्यवाही जारी है। आरोपीगण को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

जिला कटनी में की गई चोरियों का विवरण –

01. अप.क्र. 65/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस थाना कुठला चौकी बिलहरी (भारत गैस गोदाम में चोरी)

02. अप.क्र 55/26 धारा 331 (4), 305 (a) BNS थाना बड़वारा (इन्डेन गैस गोदाम में चोरी)

03. अप.क्र. 472/25 थाना एन. के. जे. धारा 331(4),305(a) BNS
बरामद मशरुका – 01. भारत गैस के 24 सिलेंडर

02. इन्डेन गैस के 28 सिलेंडर ।

03. एचपी कम्पनी के 03 गैस सिलेंडर ।

04. घटना में उपयोग हुई पिकअप गाड़ी।

05. घटना में उपयोग हुई पल्सर मोटर साइकिल ।

आरोपियों से अब तक जप्त कुल मशरूक लगभग 14 लाख रूपये ।

अब तक गिरफ्तार किये गये आरोपी –

01. सन्नी दाहिया पिता सुखी लाल दाहिया निवासी कछगवां विजयराघवगढ़ कटनी।

2. मनोज उर्फ रोहित यादव पिता रामप्यारे यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम छैघरा थाना कुठला जिला कटनी

03. संदीप काछी पिता बालिक राम उम्र 27 साल निवासी ग्राम छैघरा थाना कुठला जिला कटनी

04. कुती उर्फ सलोक कुमार कुशवाहा पिता सुरेश कुशवाहा उम्र 18 साल निवासी ग्राम जो बीकला थाना कुठला

05. मंजू उर्फ जयदेव पटेल पिता मेवा लाल पटेल उम्र 33 साल ग्राम जोबी कला थाना कुठला जिला कटनी पकड़ा गया नासिर हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी लमतरा जिला कटनी (सिलेण्डर खरीदने वाला)

महत्वपूर्ण भूमिका : थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, साइबर सेल से आरक्षक 626 अजय शंकर साकेत, प्रधान आरक्षक 33 धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक 654 भरत विश्वकर्मा, 182 संतोष प्रजापति, आरक्षक 568 लवउपाध्याय, 534 सौरभ जैन 09 दिलकेश्वर 708 संदीप भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक के के पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, प्र आर. पवन, लालजी यादव, आर गौरीशंकर, चालक शिव कुमार का सराहनीय भूमिका रही।
ال

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अब नहीं रुकेगा भारत*विधायक घनश्याम चंद्रवंशी*

*अब नहीं रुकेगा भारत*विधायक घनश्याम चंद्रवंशी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d