• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में अपराधियों की खैर नहीं 🚨 DIG अतुल सिंह ने ली क्राइम मीटिंग, CCTV व साइबर सेल की जमकर सराहना

by Manish Gautam Chiefeditor
January 31, 2026
in कटनी
0
कटनी में अपराधियों की खैर नहीं 🚨 DIG अतुल सिंह ने ली क्राइम मीटिंग, CCTV व साइबर सेल की जमकर सराहना
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260131-WA0025.mp4

पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, सीसीटीवी व साइबर सेल का निरीक्षण कर कटनी पुलिस के नवाचारों की सराहना*

पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में दिनांक 31 जनवरी 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले की अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लंबित अपराधों, लंबित शिकायतों, मर्ग प्रकरणों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, जमानत निरस्तीकरण, लघु अधिनियमों के प्रकरणों—जिनमें मुख्यतः अवैध गौवंश परिवहन, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा एवं शराब तस्करी शामिल हैं—पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई।

डीआईजी श्री अतुल सिंह द्वारा प्रत्येक लंबित एवं गंभीर अपराध, जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, उनके संबंध में संबंधित एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों से एक-एक कर चर्चा की गई तथा शीघ्र निराकरण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आगामी कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक के प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे —

▫️लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों में पतारसी एवं बरामदगी सुनिश्चित करने तथा शरीर व महिला संबंधी अपराधों का शीघ्र निराकरण।

▫️लंबित प्रकरणों में फरार/वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी।

▫️जिले में नाबालिग बालिकाओं की स्थिति एवं उनसे संबंधित अपराधों की समीक्षा।

▫️सीएम हेल्पलाइन, आयोग, पीएचक्यू एवं आईजी कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण।

▫️थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, जुआ-सट्टा, अवैध गौवंश परिवहन, अवैध हथियार एवं शराब तस्करी पर कड़ी एवं त्वरित कार्यवाही।

▫️आदतन अपराधियों के विरुद्ध जमानत निरस्तीकरण हेतु प्रस्तुत आवेदनों की समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही।

▫️मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण।

▫️प्रभावी कांबिंग गश्त संचालित करने के निर्देश।

▫️स्थायी एवं फरारी वारंटों की तामीली के प्रयासों में वृद्धि।

▫️प्रत्येक लंबित अपराध की नियमित मॉनिटरिंग कर शीघ्र निराकरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी।

▫️न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करने, सम्मन/वारंट तामीली, ऑनलाइन MLC एवं PM रिपोर्ट, CCTNS रैंकिंग सुधार एवं IRAD पोर्टल में डाटा फीडिंग पर विशेष निर्देश।

अपराध समीक्षा बैठक से उपरांत डीआईजी श्री अतुल सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम एवं साइबर सेल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की कार्यप्रणाली, लाइव मॉनिटरिंग, तकनीकी संसाधनों एवं साइबर अपराधों के निराकरण से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली तथा साइबर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उक्त अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, जिले के समस्त एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ऐतिहासिक संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले का जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ …. वीडियो

ऐतिहासिक संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले का जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ .... वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d