रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा के प्रतीक संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले का भव्य शुभारंभ शनिवार शाम गुप्ता ग्राउंड के मंच पर संतो सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काटकर संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वागत भाषण में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा सभी
अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले के भव्य आयोजन सहित मेले में आए हुए व्यापारियों की मंगल कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने संत शिरोमणि राम जी बाबा मेले के इतिहास से भी अवगत कराया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आचार्य सोमेश परसाई, पंडित अविनाश मिश्रा, अध्यक्षता विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा, विशिष्ट अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, महंत श्री रामजी बाबा समाधि डॉ विजयदास महंत, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित पार्षदगणों, जिला पंचायत हिमांशु जैन सीईओ सीएमओ हेमेश्वरी पटले, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि हमारा देश त्योहारों का है,मेला सोशल इकोनामी है, इससे कितने लोगों को रोजगार मिलता है। मेला हमारी संस्कृति का हिस्सा है। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि यह अद्भुत मेला है, मनोरंजन से लेकर अतिआवश्यक वस्तुएं यहां से लोग खरीदकर ले जाते हैं। यहां लोग परिवार सहित मेले का आनंद उठाने आते हैं। प्रतिदिन संस्कृतिक कार्यकम आकर्षण का केंद्र होते हैं।

