कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों शांति का माहौल बना हुआ है पुलिस हर संभव प्रयास करती है कि अवैध गतिविधि,अवैध धंधे और चोरी पूर्णता बंद रहे है,लेकिन बुधवार की रात में ग्राम नादंनी स्थिति पेट्रोल पंप पर खड़ा डंपर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गए,इसकी सूचना थाने पर मोहन मेवाड़ा द्वारा दी गई,सूचना मिलते ही CCTV कैमरों की जांच और साइबर की मदद से डंपर की तफ्तीश करने पुलिस निकाल गई,पुलिस के अनुसार फरियादी मोहन मेवाड़ा ने बताया कि 28 जनवरी की रात के दरमियान अज्ञात चोर डंपर चोरी करके ले गए,चोरी गए डंपर की कीमत लग-भग 35 लाख है,घटना की सूचना मिलते ही कालापीपल पुलिस हरकत में आ गई और मामले को गंभीरता से लिया गया,पुलिस उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने बताया कि एक विशेष जांच दल गठित किया गया है ताकि आरोपीयों को जल्द पकड़ सके।


