छिन्दवाड़ा/30 जनवरी 2026/ माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा में गत दिवस केरियर सप्ताह के अन्तर्गत सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम की प्रेरणा एवं प्राचार्य श्री वसंत कुमार सनोडिया के मार्गदर्शन में विषय विशेषज्ञ सहायक प्रध्यापक स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा श्री महेन्द्र साहू द्वारा शाला में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को केरियर के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा जैसे यूपीएससी, एमपीपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंक आदि की जानकारी विस्तृत रूप से व्याख्यान द्वारा दी गई। साथ ही जीवन कौशल मूल्यों पर प्रकाश डालते हुये रोचक तरीके से अवधारणाओं पर समझ विकसित करने के लिये प्रेरित किया। कार्यकम का मंच संचालन व्याख्याता डॉ.श्रीमती दिव्यनिधी पांडे एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्रीमती अनिता जोशी द्वारा किया गया। यह कार्यकम (बालिका संरक्षण समिति प्रभारी) व्याख्याता श्रीमती गीता सर्वनन एवं समस्त स्टॉफ की उपस्थिति में सपन्न हुआ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


