*सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत वर्ष 2025-2026 में सर्वाधिक संतुष्टि पूर्ण शिकायतों का निराकरण किए जाने पर कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे पुरस्कृत*
*गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर ने किया सम्मानित*
सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत वर्ष 2025-2026 में सर्वाधिक संतुष्टि पूर्ण शिकायतों का निराकरण किए जाने पर कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे को कटनी जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कटनी पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर आशीष तिवारी ने यह सम्मान थाना प्रभारी राखी पांडे को प्रदान किया। इस मौके पर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


