*कटनी में कथा व्यास पंडित श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 31 से*
*श्री रंगनाथ हनुमान मंदिर साउथ स्टेशन के पास 6 फरवरी तक होगा धार्मिक आयोजन*
कटनी में श्री रंगनाथ हनुमान मंदिर समीप 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विशाल आयोजन श्री रंगनाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया है। व्यास पीठ पर कथा व्यास पंडित श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज श्री वृंदावन धाम के श्री मुख से श्रोता कथा का श्रवण करेंगे। आयोजन के संबंध में जानकारी देने श्री रंगनाथ मंदिर में पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए समिति से जुड़े भगवान दास महेश्वरी, रामाधार गौतम,रमेश शुक्ला, सुनील उपाध्याय आदि ने बताया कि 31 जनवरी को कलश यात्रा कमानिया गेट हनुमान मंदिर से शुरू होगी। 1 फरवरी को कुंती स्तुति,भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म होगा।2 फरवरी को देवहूति, कर्दम उपाख्यान,ध्रुव चरित्र, पहलाद चरित्र, 3 फरवरी को 52 अवतार, गजेंद्र मोक्ष, श्री राम अवतार,श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि 4 फरवरी को श्री कृष्णा बाल लीला, गोवर्धन पूजा, 56 भोग,5 फरवरी को रासलीला, 6 फरवरी को श्री सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष हवन एवं पूर्णहुती होगी। कथा के समापन पर 7 फरवरी को महाप्रसाद एवं भंडारा और 8 फरवरी को जल विहार का आयोजन किया गया है ।कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से रखा गया है। आयोजन समिति ने बताया कि विशाल पंडाल में महिलाओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।


