कालापीपल(बब्लू जायसवाल) दिनांक 28-1-2026 शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय कालापीपल में आयोजित’करियर काउंसलिंग एवं करियर मेला के अंतर्गत आज द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का विषय “कौशल एवं रोजगार आधारित शिक्षा”रहा,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने की,करियर काउंसलर के रूप में श्रीमती शशिबाला जायसवाल द्वारा विद्यार्थियों को कौशल विकास,रोजगार के अवसरों एवं भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर शिव कुमार यादव,प्रोफेसर नवीन मौर्य,केदारसिंह परमार एवं श्री खरे उपस्थित रहे,अतिथियों ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा के महत्व एवं आत्मनिर्भर बनने के उपायों पर प्रकाश डाला,इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण लक्ष्मण यादव,शाक्य सर,वीरेंद्र मीणा,संजय सर एवं श्रीमती ममता भाबर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं,कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा,यहां कार्यक्रम करियर काउंसलिंग और मेला 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा।


