कटनी।* गणतंत्र दिवस की शाम को बस स्टैंड आडिटोरियम में जिला जनसंपर्क कार्यालय कटनी द्वारा भारत पर्व पर लगाईं गई अभ्युदय मध्य प्रदेश की विकास प्रदर्शनी का कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने फीता काट कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी , एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार अतुलेश सिंह और अवंतिका तिवारी,पीतांबर टोपनानी सहित अन्य जिला अधिकारियों की मौजूदगी रही।
विकास प्रदर्शनी को देखने उमड़ी भीड़ ने प्रदेश में हुए विकास की झलकियों को देखा और सराहा।


