• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर जनता के बीच पहुंच कर सुनेंगे समस्यायें रीठी में जनसुनवाई मंगलवार 27 जनवरी को

by Manish Gautam Chiefeditor
January 26, 2026
in कटनी
0
कलेक्टर जनता के बीच पहुंच कर सुनेंगे समस्यायें  रीठी में जनसुनवाई मंगलवार 27 जनवरी को
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जनता के बीच पहुंच कर समस्याएं जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री तिवारी की अभिनव पहल

कटनी- कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनता के बीच पहुंच कर, उनसे जनसंवाद कर, शिकायतों और उनकी स्थानीय समस्याओं को जानने की अभिनव और संवेदनशील पहल की है। इसके लिए कलेक्टर स्वयं विकासखंड मुख्यालय पर पहुंच कर जनसमस्याओं और शिकायतों से रू-ब-रू होंगे और उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। कलेक्टर श्री तिवारी मंगलवार 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जनपद पंचायत रीठी में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे।

*इन तिथियों को होगी जनसुनवाई*

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 27 जनवरी को जनपद पंचायत रीठी में, मंगलवार 3 फरवरी को जनपद पंचायत बड़वारा में और मंगलवार 10 फरवरी को जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक जनपद स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जायेगी।

जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इस अभिनव पहल के प्रणेता एवं सूत्रधार कलेक्टर श्री तिवारी सहित सभी महकमों के जिला अधिकारी, एसडीएम, एसडीओपी और संबंधित तहसील और विकासखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके लिए कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी की उपस्थिति के लिए विधिवत निर्देश भी प्रदान किया है। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद सभी विभागों के जिला अधिकारी अपने विभाग की संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के मैदानी क्रियान्वयन का जायजा लेंगे।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने इस जनसुनवाई कार्यक्रम के आयोजन के लिये संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को समन्वय अधिकारी जबकि अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व को नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया है कि इस जनसुनवाई के साथ-साथ जिला स्तर से चयनित आवेदन, शिकायतों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सीएमहेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय की लंबित आवेदन, शिकायतों का रैंडमली चयन किया जाकर सुनवाई की जावेगी। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि तय दिवसों में किसी भी स्थिति में समक्ष में अनुमति लिये बिना जनसुनवाई कार्यक्रम से कोई भी जिला अधिकारी अनुपस्थित नहीं रहेंगें।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में समस्त जिला प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, तहसीलदार, थाना प्रभारी, वन क्षेत्रपाल एवं समस्त विकासखण्ड अधिकारी तथा अन्य को उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

*कलेक्ट्रेट में भी होगी जनसुनवाई*

कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रह कर लोगों की समस्याएं और शिकायतों को सुनेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला पंचायत की सीईओ एवं प्रभारी निगम आयुक्त के कुशल नेतृत्व एवं निगरानी से मिली सफलता*

*जिला पंचायत की सीईओ एवं प्रभारी निगम आयुक्त के कुशल नेतृत्व एवं निगरानी से मिली सफलता*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d