• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जे.पी.वी.डी.ए.वी. विद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
January 26, 2026
in कटनी
0
जे.पी.वी.डी.ए.वी. विद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जे.पी.वी.डी.ए.वी. विद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कृतिका लहरिया , डॉक्टर अमित साहू , डॉक्टर मनीषा साहू , डॉक्टर निधि बजाज एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में पूर्ण हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के स्वागत हेतु पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसके पश्चात एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा प्राचार्य महोदय एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अमर जवान स्मारक पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विविध देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने ‘सोने जैसी माटी’ के भाव को प्रदर्शित करता हुआ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। नर्सरी एवं एल.के.जी. के विद्यार्थियों ने “तलवारों से सिर वार दिया” की भावना पर आधारित देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। यू.के.जी. के विद्यार्थियों द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को दर्शाती मनमोहक कव्वाली प्रस्तुत की गई।
कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर आधारित “हे नंदा हे गौरा” नृत्य प्रस्तुत किया। यू.के.जी. के विद्यार्थी समर्थ उर्मलिया ने गणतंत्र दिवस पर देश के शहीदों को स्मरण करते हुए प्रभावशाली भाषण दिया।
जल संरक्षण का संदेश देते हुए कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने “मेघा रे पानी तो बरसाओ” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तिकरण के भावों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई।
विभिन्न गतिविधियों राष्ट्रीय खेल महोत्सव तथा राष्ट्रीय पुस्तक मेला कटनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय द्वारा मेडल पहनाकर एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कक्षा पंचम के विद्यार्थियों ने “मेरे देश की माटी” पर आधारित नृत्य, कक्षा चतुर्थ के विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की महत्ता को दर्शाता हुआ सुंदर नाटक तथा कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों ने “माँ तुझे सलाम” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी धीर कलवानी ने अंग्रेज़ी भाषा में प्रभावशाली भाषण दिया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट की याचिकाओं पर आधारित रोचक नाटक प्रस्तुत किया तत्पश्चात प्राचार्य महोदय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को देश की सुरक्षा, एकता एवं कर्तव्य पालन का संदेश दिया। विद्यार्थी आदविक भट्टाचार्य द्वारा सुंदर कविता पाठ प्रस्तुत किया गया।
कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने “एकता में अनेकता” की भावना को दर्शाता हुआ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी अवसर पर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब प्राचार्य महोदय द्वारा प्रथम विवेकानंद सदन विजेता तथा श्रद्धानंद सदन उपविजेता को प्राप्त हुआ ।
अंत में शांतिपाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डी ए वी कैल्डेरीज पब्लिक स्कूल, कटनी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डी ए वी कैल्डेरीज पब्लिक स्कूल, कटनी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d