कटनी: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट कटनी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डी ए वी कैल्डेरीज पब्लिक स्कूल, कटनी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
डी ए वी कैल्डेरीज पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम( राजस्थानी कालबेलीया नृत्य) ने उपस्थित अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय की प्राचार्या *श्रीमती संजना मधुकर* ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।


