• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में मनाया गया 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तिवारी ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

by Manish Gautam Chiefeditor
January 25, 2026
in कटनी
0
कटनी में मनाया गया 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तिवारी ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (25 जनवरी) – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी के मुख्यातिथ्य में रविवार 25 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही निर्वाचन संबंधी कार्यों यथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शासकीय कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल,एस डी एम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया, एसडीएम विजयराघवगढ़ श्री विवेक गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्‍यापक डॉ. आर पी सिंह सहित अय विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री तिवारी ने मतदान से जुड़े अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस की महत्ता पर बोलते हुए, कहा कि यह हमारे लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विषय है मेरा भारत, मेरा वोट जिसका नारा है ‘भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक’। जिसका उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए नागरिकों, विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। कलेक्टर श्री तिवारी ने मतदाताओं का आह्वान किया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हम सभी अपने मताधिकार का सजग एवं जिम्मेदार उपयोग का संकल्प लें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कलेक्टर श्री तिवारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों, बीएलओ, सहित अन्य शासकीय कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई। सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ ली कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

इस दौरान ईआरओ, बीएलओ सहित एनएसएस के कॉलेजों के छात्र-छात्रायें भी मौजूद रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर श्री तिवारी ने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

कलेक्टर श्री तिवारी ने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.