कटनी (25 जनवरी) – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने कटनी जिले के समस्त नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुखद भविष्य की कामना की है।
साथ ही कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा है, कि ये पर्व लोकतंत्र का पर्व है और जनता के शासन को रिप्रजेन्ट करता है। गणतंत्र का उद्देश्य ही एकता, अखण्डता, समावेशी विकास और लोक कल्याण है।
कलेक्टर ने सभी से गणतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है तथा जन, गण और तंत्र की भागीदारी से कटनी को प्रदेश के अग्रणी जिले के स्वरूप निर्माण मे सहभागिता निभाने की अपील की है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने विकास मे जनता के सहयोग का आव्हान करते हुए कहा है, कि नागरिकों को शासकीय सेवाएं और उनका लाभ सरलता, सुगमता और समय-सीमा मे मिले ,इसके लिए सुशासन को निरंतर प्रभावी बनाया जा रहा है। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक इसका विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है।


