8 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 13 हजार से ज्यादा नकदी बरामद
कटनी।
जिले में जुए और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही बरही पुलिस ने एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम करौंदी कला के पास जंगल क्षेत्र में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारते हुए पुलिस ने 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 1,13,800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे ने अपनी टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद बरही पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। जैसे ही पुलिस टीम ने जंगल में जुआ फड़ पर दबिश दी, मौके पर मौजूद जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते सभी 8 जुआरी पकड़ लिए गए।
ये जुआरी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में
सतीश सोनी (32), वार्ड नं. 10 बरही
जितेंद्र गुप्ता (40), वार्ड नं. 2 बरही
रामजी ताम्रकार (40), वार्ड नं. 08 बरही
राकेश जायसवाल (34), छोटी करौंदी
शेख राजा (22), आजाद चौक विजयराघवगढ़
आशीष सोनी (45), सोनी मोहल्ला बरही
धनेंद्र द्विवेदी (35), गैरतलाई
नफीस खान (30), निवासी बरही
शामिल हैं।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक अरविंद चौबे के साथ
उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि रामसखा वर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम, सउनि राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक अतुल तिवारी, आरक्षक विवेक यादव, विवेक श्रीवास्तव, राजेश रंजन एवं जगत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
अपराधियों में खौफ
बरही पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआरियों और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


