कटनी (23 जनवरी) – राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिये मुख्य अतिथियों की सूची में संशोधन किया है। इसके तहत अब कटनी जिले में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहरायेंगे।
पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह परंपरागत गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री तिवारी ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी मुख्य अतिथियों की सूची के तहत कटनी में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह को ध्वजारोहण करना था।


