सिलाडी: सिलौंडी में चल रही श्री मद भागवत कथा में कथावाचक श्री दिव्य कृष्ण महाराज ने आज भगवान श्री कृष्ण और रुकमणी विवाह की कथा सुनाई ।
कटनी सचिव संघ के पूर्व अध्यक्ष कुंज बिहारी चमपुरिया जी ने कथावाचक जी का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।
श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आज भगवान श्रीकृष्ण की भव्य बारात निकाली गई। बारात में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
भगवान श्रीकृष्ण की सुसज्जित झांकी के साथ निकली इस बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच जैसे ही बारात गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, पूरा क्षेत्र कृष्णमय हो गया। श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
बारात के दौरान जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय सहित ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया। आयोजकों द्वारा बारात की व्यवस्थाएं आकर्षक ढंग से की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कथा आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के मध्य भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकालने का उद्देश्य धर्म और संस्कृति से लोगों को जोड़ना है। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन में ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।


