• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने दिये बच्‍चों के सवालों के जवाब पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शामिल हुये कलेक्‍टर

by Manish Gautam Chiefeditor
January 23, 2026
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री तिवारी ने दिये बच्‍चों के सवालों के जवाब  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शामिल हुये कलेक्‍टर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 जनवरी) – पराक्रम दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे में शुक्रवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अग्रहरी भी मौजूद रहे।

          कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्‍टर श्री तिवारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए हुए अनुरक्षक भी शामिल हुए।

          इस कार्यक्रम में जिले के कुल 10 विद्यालय शामिल हुए। जिनमें केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा विभिन्न पीएमश्री स्कूल, सीबीएसई स्कूल तथा स्टेट बोर्ड के स्कूल शामिल हुए।

कलेक्‍टर ने दिये बच्‍चों के सवालों के जवाब

          कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बच्चों को संबोधित किया तथा बच्चों द्वारा पूछी गई विभिन्न जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। इस दौरान एक बच्ची ने पूछा कि उसे आईएएस बनना है तो उसे कौन से सब्जेक्ट लेने चाहिए? इस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने जवाब दिया कि आर्ट्स लेकर उसने सही विषय का चयन किया है। दूसरी बच्ची ने पूछा की क्या आप इंटरव्यू के समय नर्वस हुए थे? इस पर उन्होंने कहा कि थोड़ा नर्वस तो सब होते हैं, पर वहां झूठ बोलना संभव नहीं होता है, हमारी जो सही जानकारी होती है, वही काम आता है। इसी प्रकार एक बच्‍चे ने पूछा कि आप कितने अटेम्प्ट में पास हुए थे? इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कहा कि मैं पहले अटेम्प्ट में ही सफल हो गया था। एक बच्ची ने पूछा कि क्या आप पर किसी का दबाव था? जिसका जवाब उन्होंने दिया कि नहीं मुझ पर किसी का दवाब नहीं था। मैं खुद इस फील्ड में आना चाहता था।

कार्यक्रम में बच्चों को ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित वीडियो दिखाए गए। इसके बाद दोनों ग्रुप के 50-50 छात्रों की लिखित परीक्षा ली गई जिसका प्रश्न पत्र मंत्रालय से भेजा गया था। परीक्षा उपरांत बच्चों को जलपान कराया गया।

          कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी रेखा मिश्रा तथा कम्‍प्यूटर निदेशक अमर गौतम और महमूद अंसारी द्वारा किया गया। जय नारायण तिवारी, सोमवीर, जितिन मिश्रा तथा अन्य शिक्षक साथियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में अब कलेक्‍टर श्री तिवारी करेंगे ध्वजारोहण  झिंझरी पुलिस ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह का आयोजन

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में अब कलेक्‍टर श्री तिवारी करेंगे ध्वजारोहण झिंझरी पुलिस ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.