• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में दिनांक 23 जनवरी 2026 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

by Manish Gautam Chiefeditor
January 23, 2026
in कटनी
0
शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में दिनांक 23 जनवरी 2026 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित हुआ। इस दिन बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजन के साथ-साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) भी मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात एवं संयोजक डॉ. रोशनी पाण्डेय द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। माँ सरस्वती की पूजा एवं आराधना प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात, सभी प्राध्यापकों, सहप्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अतिथि विद्वानों, स्ववित्तीय अतिथि विद्वानों, कार्यालय स्टॉफ एवं छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से संपन्न हुई।
प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में माँ सरस्वती के चरणों में नमन करते हुए कहा कि बसंत पंचमी का हर्षोल्लास ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की कृपा से अज्ञान के अंधकार को दूर कर प्रकाश की ओर ले जाता है। बसंत ऋतु की तरह हमारा जीवन नई ऊर्जा, रंगों एवं ज्ञान से परिपूर्ण हो।
वरिष्ठ प्राध्यापक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विमला मिंज ने उद्बोधन में कहा कि विद्या ही शक्ति है, विद्या ही मुक्ति है। पढ़ाई, कला, संगीत एवं सृजनशीलता में माँ सरस्वती की कृपा सदैव बनी रहे। छात्राओं को नई प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने, अच्छे संस्कार अपनाने एवं समाज के लिए उपयोगी बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नेताजी के क्रांतिकारी विचारों एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्शों पर परिचर्चा आयोजित हुई। श्रीमती बंदना मिश्रा ने उद्बोधन में कहा कि नेताजी के विचार आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा देकर बलिदान एवं संगठित संघर्ष का संदेश दिया। उनका आदर्श था – एक समान, आत्मनिर्भर, समाजवादी एवं मजबूत भारत का निर्माण, जहाँ जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी को समान अवसर मिलें।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा सभी प्राध्यापकों, स्टॉफ एवं छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान की शपथ दिलवाई गई। यह शपथ लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रतिबद्धता दर्शाती है। यह कार्यक्रम ज्ञान, संस्कृति, देशभक्ति एवं नागरिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. आर. के. गुप्ता, श्री के.जे. सिन्हा, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, श्रीमती बंदना मिश्रा, डॉ. रोशनी पाण्डेय, डॉ. अर्पित द्विवेदी, सुश्री मिथलेश्वरी, सुश्री शिल्पी कुमारी सिंह, श्री नागेंद्र यादव, श्री पंकज सेन, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. अशुतोष द्विवेदी, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, श्री भीम बर्मन, श्री प्रेमलाल कॉवरे, डॉ. फूलचंद कोरी, श्रीमती प्रियंका सोनी, श्रीमती स्मृति दहायत, श्रीमती सृष्टि श्रीवास्तव, श्री आंजनेय तिवारी, श्री विनीत सोनी, श्रीमती नम्रता निगम, डॉ. सोनिया कश्यप, श्रीमती आरती वर्मा, श्रीमती रिचा दुबे, श्रीमती श्वेता कोरी, श्रीमती देववती चक्रवर्ती, डॉ. मैत्रयी शुक्ला, डॉ. प्रतिमा सिंह, श्रीमती रत्नेश कुशवाहा, डॉ. वंदना चौहान, श्रीमती पूनम गर्ग, डॉ. मदन सिंह मरावी, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, सुश्री पूजा सिंह राजपूत सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नगर निगम परिसर में उत्सव एवं भव्य पूर्ण माहोल के बीच संपन्न हुआ सामूहिक विवाह का कार्यक्रम*  *महापौर और निगमाध्यक्ष ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं*  *30 कन्याओं के हुए हाथ पीले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ विवाह*

*नगर निगम परिसर में उत्सव एवं भव्य पूर्ण माहोल के बीच संपन्न हुआ सामूहिक विवाह का कार्यक्रम* *महापौर और निगमाध्यक्ष ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं* *30 कन्याओं के हुए हाथ पीले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ विवाह*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d