• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*नगर निगम परिसर में उत्सव एवं भव्य पूर्ण माहोल के बीच संपन्न हुआ सामूहिक विवाह का कार्यक्रम* *महापौर और निगमाध्यक्ष ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं* *30 कन्याओं के हुए हाथ पीले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ विवाह*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 23, 2026
in कटनी
0
*नगर निगम परिसर में उत्सव एवं भव्य पूर्ण माहोल के बीच संपन्न हुआ सामूहिक विवाह का कार्यक्रम*  *महापौर और निगमाध्यक्ष ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं*  *30 कन्याओं के हुए हाथ पीले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ विवाह*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 जनवरी) – नगर निगम कटनी कार्यालय परिसर का प्रांगण आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 30 कन्याओं के विवाह का साक्षी बना। जहां आज का नजारा अन्य दिनों से कुछ अलग रहा। यहां उत्सव और भव्य पूर्ण माहौल में वर और वधू पक्ष के रिश्तेदारों और नाते दारो की चहल-पहल सुबह से ही देखने को मिली। वर एवं वधू के परिवार जन उत्साह के साथ रंग बिरंगे परिधानों में विवाह स्थल में पहुंच रहे थे। सुबह से ही खुशनुमा माहौल था। घराती और बाराती पक्ष अपने मेहमानों के साथ कार्यक्रम स्थल में पहुंच रहे थे। इस कार्यक्रम के आयोजन की संपूर्ण जिम्मेवारी निगम प्रशासन ने संभाल रखी थी। विवाह का कार्यक्रम गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।

इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, गोविंद चावला, उमेन्द्र अहिरवार, सुरेंद्र गुप्ता] पार्षद वंदना रजकिशोर यादव, सीमा श्रीवास्तव, रेखा संजय तिवारी, सुनीता कमलेश चौधरी, शशिकांत तिवारी, सुखदेव चौधरी, पूर्व निगमाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि, पूर्व पार्षद ऋचा गेलानी सहित समाजसेवी नंद कुमार बसरानी नंदू भैया, राजकुमार शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजना के तहत गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह धूमधाम से सम्पन्न होने पर गर्व महसूस होता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से अब बेटियां बोझ नहीं वरदान बनकर हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहीं है। प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह की जवाबदारी अपने हाथों में ले रखी है। अब कन्या विवाह के लिए अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। महापौर श्रीमती सूरी ने विवाह सूत्र में बंधने वाले नव दंपत्तियों को सफल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सुख दुख में सहयोगी बनने की बात कही। निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने भी वर-वधुओं के सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती सूरी एवं महिला पार्षदों ने कन्या पक्ष के परिवार जनों के साथ बैठकर विभिन्न रस्मों में उत्साहपूर्वक सहभागिता भी निभाई।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रत्येक वधु को गृहस्थी का सामान खरीदने 49 हजार रुपए की राशि का चेक एवं विवाह प्रमाण पत्र का स्वीकृति आदेश सांकेतिक रूप से वितरण किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं पार्षदों की ओर से नवयुगलों को उपहार एवं तुलसी का गमला भी भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान निगम प्रशासन द्वारा वर-वधू पक्ष के लोगों के लिए भोजन के पैकेट की व्यवस्था भी निगम प्रशासन द्वारा की गई थी। कार्यक्रम का सफल संचालन राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक ने किया। आयोजित सामूहिक विवाह में नगर निगम के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, कर्मचारी एवं वर-वधुओं के रिश्तेदारों की काफी संख्या में उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*महापौर सूरी का माधव नगर क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण*  *निर्माण कार्यों व स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश*

*महापौर सूरी का माधव नगर क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण* *निर्माण कार्यों व स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d