रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मां नर्मदा का सेठानी घाट राम भक्ति से सराबोर रहा। श्री राम लला आनंदोत्सव का आयोजन समिति द्वारा बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। सेठानी घाट के जलमंच पर भगवान राम लला की पूजन के साथ विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा एवं नपाध्यक्ष नीतू यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, पार्षद नयना सोनी, भाजपा उपाध्यक्ष
लोकेश तिवारी ने किया। इस दौरान ख्याति गायिका इंडियन आइडियल फेम वैशाली रायकवार ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजन सुनकर सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में भजन गायिका वैशाली ने श्री राम, मां नर्मदा और हनुमान जी के जयकारों के साथ नर्मदे नर्मदे, रामा रामा रटते रटते, राम आयेंगे, रामजी की निकली सवारी, मेरी चौखट पे चलके आज, दुनिया मे देव हजारों हैं बजरंग बली का क्या कहना सहित, कीजो केसरी के लाल एवं अन्य मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संयोजक तैराकी संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा नेता पीयूष शर्मा ने सभी कलाकारों का स्वागत कर बताया कि श्री राम लला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिवस पर आनंदोत्सव समिति यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सभी नगरवासी इस कार्यक्रम को मिलकर सफल बना रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में संजय शर्मा, सागर शिवहरे सहित टीम ने कार्यक्रम की व्यवस्था और संयोजन किया।


