उमरियापान:- नवगठित नगर परिषद उमरियापान के मुख्य बाजार स्थित झंडा चौक पर बने पुराने अशोक स्तंभ को बीती रात जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।अब यहाँ पर नवीन स्तंभ का निर्माण कार्य कराया जाएगा।जानकारी के अनुसार उमरियापान के हृदय स्थल झंडा चौक में करीब पांच दशक पूर्व अशोक स्तंभ का निर्माण कराया गया था। इसी स्थान पर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जाता रहा है। साथ ही हिंदू नववर्ष एवं विभिन्न प्रमुख जयंतियों पर दीप प्रज्वलन एवं आयोजन होते रहे हैं।उमरियापान के सरपंच अटल ब्यौहार ने बताया कि झंडा चौक में अब नवीन और भव्य स्तंभ का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।


