पवई थाना प्रभारी के रूप में नवपदस्थ श्री सुशील कुमार अहिरवार जी को कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन (KHF NGO) द्वारा वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेविका अर्चना सिंगरौल, संगठन सदस्य समाजसेविकाएं अंजू सिंगरौल एवं सुमन सिंगरौल, पत्रकार नरेन्द्र सिंगरौल, उदय नारायण द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी के साहस, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को सम्मान देना रहा।


