• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पुलिस अधीक्षक से डोलरिया पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने की हुई शिकायत, आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी…!

by Manish Gautam Chiefeditor
January 22, 2026
in नर्मदापुरम
0
पुलिस अधीक्षक से डोलरिया पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने की हुई शिकायत, आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी…!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिले के डोलरिया थाना अंतर्गत निवासी फुरसत मोहल्ला डोलरिया संतोषी बाई राजपूत और उनकी बेटी पूजा राजपूत ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं किए जाने की शिकायत की है। पीड़ित मां बेटी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर उनके साथ हुई घटना से अवगत कराया है। वहीं पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा द्वारा निष्पक्ष जांच और कार्यवाही के निर्देश डोलरिया पुलिस को दिए गए हैं। शिकायत में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि 12 दिसंबर की दोपहर

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260122-WA0004.mp4

03 बजे मेरी बेटी पूजा प्लॉट पर सफाई कर रही थी। इस दौरान पड़ोसी सुरेंद्र राजपूत, मोना, कलाबाई द्वारा पुत्री के साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौज की गई। परंतु डोलरिया थाने में लिखित आवेदन देने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की गई। फिर 26 दिसंबर को पड़ोसियों द्वारा पुनः मुझे और मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई और आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर हमला किया गया। घटना में प्रयुक्त तलवार थाने में जप्त की गई परंतु जिस व्यक्ति ने तलवार से हमला किया, उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी प्रकार 7 जनवरी के दोपहर 02 बजे हमारे अन्य पड़ोसी ने सुरेंद्र राजपूत के साथ मिलकर मेरे प्लॉट पर काम कर रहे मजदूरों को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर मेरी पुत्री ने 112 को कॉल किया पुलिस वाहन मौके पर आया और पड़ोसियों को समझाइस दी गई। फिर 16 जनवरी की शाम करीब 8:30 बजे संतोषी बाई और पूजा आंगन में खाना बना रहे थे तभी एक फोर व्हीलर से 5 से 6 लड़कों ने आकर डंडे ,चाकू से हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए, जो चेहरों पर कपड़ा बांधे थे। सभी घटनाओं की डोलरिया थाने में बार-बार सूचना देने के बाद भी अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे। पीड़िता पूजा राजपूत ने बताया कि आरोपियों की नाम सहित पता के साथ शिकायत उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक को की गई है। और आरोप लगाए कि यह सभी आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। ओर अपराधिक गतिविधियों को भी संचालित करने के आरोप लगाए हैं। और मां बेटी ने आरोप लगाया कि डोलिया पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और वह हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। और इसमें से कुछ आरोपी नर्मदापुरम शहर के भी शामिल बताए है। जबकि पूरे मामले में डोलरिया पुलिस का कहना रहा कि दोनों पक्षों का पारिवारिक विवाद है। दोनों पक्षों पर मारपीट की धाराओं में अलग-अलग मामला कायम किया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🌟 आज का राशिफल : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन?

गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d