छिन्दवाड़ा/ 21 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश शासन की पहल पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार विकासखंड मोहखेड़ के विभिन्न ग्रामीण अंचलो में क्लस्टर स्तर पर ग्राम पंचायत बेलखेड़ा, डोडिया, झिरिया, ग्वारा, गुबरेल आदि में आनंद उत्सव के अंतर्गत खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर श्री कैलाश सोनेवार ने बताया कि आनंद उत्सव में परंपरागत खेलों एवं
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश होता है। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि नागरिको की सहभागिता से यह अभिनव आयोजन सम्पन्न होंगे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


