कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कृषि उपज मंडी समिति कालापीपल ने मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की किसान हितेषी योजना भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत शाजापुर जिले की सभी मंडियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रशासनिक उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है,कालापीपल में भावांतर योजना अंतर्गत 15,844 किसानों द्वारा 2,21,428 क्विंटल सोयाबीन का विक्रय किया गया,जो पूरे जिले में सबसे अधिक लाभान्वित किसानों की संख्या है,18 दिसंबर तक विक्रय की गई,कृषि उपज पर किसानों को 18,99,50,660 की भावांतर राशि का भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी माध्यम से सीधे किसानों के खातों में किया जा चुका है। यह अभूतपूर्व सफलता जिला कलेक्टर ऋजु बाफना के
साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन,निगरानी एवं सहयोग से संभव हो पाया है,इस सफलता के लिए मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह चौहान की सक्रिय कार्यशीलता, कुशल व्यावहारिकता संवेदनशीलता और किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है,किसानों ने मंडी सचिव की कार्यशैली की सराहना की है।
इनका कहना है:-
इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय माननीय आयुक्त प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड कुमार पुरुषोत्तम जी एवं सयुक्त संचालक मानसिंह मुनिया जी की उत्कृष्ट मार्गदर्शन,दूरदर्शी सोच,स्पष्ट दिशा-निर्देश एवं किसान-केंद्रित नीति को देते हुए कहा“किसानों का विश्वास ही मंडी की सबसे बड़ी पूंजी है,पारदर्शिता,तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करना हमारी निरंतर प्राथमिकता रहेगी।
धर्मेंद्र सिंह चौहान’मंडी सचिव’
कृषि उपज मंडी समिति कालापीपल


