भोपाल। मध्यप्रदेश के रीवा से ताल्लुक रखने वाली और वर्तमान में मुंबई में सक्रिय प्रसिद्ध गायिका Ms Pratibha Singh Baghel ने भोपाल में आयोजित IPS मीट में अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांध दिया।
कल आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह बघेल ने अपने ग्रुप के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित वरिष्ठ आईपीएस
अधिकारियों और आमंत्रित अतिथियों ने खूब सराहा। उनकी गायकी ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
प्रतिभा सिंह बघेल मूल रूप से Rewa की रहने वाली हैं और वर्तमान में Mumbai में रहकर संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपने ग्रुप के साथ विभिन्न मंचों पर प्रस्तुति दे चुकी हैं।
Bhopal में आयोजित इस IPS मीट में उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया, वहीं संगीत प्रेमियों के लिए यह एक अविस्मरणीय शाम साबित हुई।


