सिलौंडी चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने ग्राम पाली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया ।
जिसमें बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए। पिछले 2 दिन पहले बकाया बिलों के कारण पाली की लाइट सप्लाई बंद कर दिया था ।ग्राम चौपाल में बिजली विभाग जे ई मजहर अली और चौकी प्रभारी अनिल पांडे की समझाइश पर अनेक लोग ने समाधान योजना में जोड़कर बिल दिया जिससे पाली की लाइट सप्लाई चालू करा दी है । ग्राम चौपाल में चौकी प्रभारी ने लोगों को साइबर अपराध ,यातायात संबधी आवश्यक जानकारी दी है । इस दौरान अश्वनी राय ,रमेश राय ,अमित मिश्रा ,सागर मिश्रा,बालमुकुंद चोबे सहित ग्रामीणों की मौजूदगी रही


