मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समृद्ध किसान’ कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के रूप में प्रदेश भर मैं मनाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 11 जनवरी 2026 को भोपाल में हुआ था l जिसका उद्देश किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभ का धंधा बनाने, आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पूरे साल किसान सम्मेलन और योजनाएं चलाने का लक्ष्य समृद्ध किसान, सशक्त मध्यप्रदेश और “समृद्ध प्रदेश” का निर्माण करना, किसानों की आय दोगुनी करना कृषि, उद्यानिकी,पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण को एकीकृत करना है
इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए आज कटनी जिले के रीठी ग्राम पंचायत व घनिया ग्राम पंचायत में वैज्ञानिक के.वी.के. आर के मिश्रा, रीठी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सुमा मरकाम, आर.ई.ओ. कालू चौधरी,
मतस्य निरीक्षक, प्रियंका पटेल ने मौजूद सभी किसानों को कृषि विकास के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के किसानों के लिए वर्ष 2026 नई उम्मीदों और नए अवसरों का वर्ष होगा। सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, सिंचाई, भंडारण और बाजार तक बेहतर पहुंच के माध्यम से खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जाएगा। कृषि केवल आजीविका का एक साधन ही नहीं, बल्कि किसान की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करती है।
हरिशंकर बेन


