आयुक्त नगर निगम श्री सी. पी. राय के आदेशानुसार फव्वारा चौक से हटाए गए अतिक्रमण का फॉलो-अप शुक्रवार को नगर निगम अमले द्वारा लिया गया। इस दौरान गल्ला मार्केट में दुकानों द्वारा लगाए गए पाल-परदे हटाकर जब्ती की कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त राज टॉकीज के पास मटन मार्केट एवं गर्ल्स कॉलेज के सामने लगने वाले शुक्रवार बाजार को सुव्यवस्थित किया गया तथा संबंधित व्यापारियों एवं विक्रेताओं को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।
नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर की यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


