कटनी (16 जनवरी ) – नगर निगम उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जगन्नाथ चैक से घंटाघर तक मार्ग निर्माण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 19 जनवरी से 22 जनवरी तक उक्त मार्ग से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान नागरिकों के आवागमन की सुविधा हेतु मार्ग का डायवर्सन किया गया है।
उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि उक्त तिथियों के बीच नागरिक गण अपने वाहनों को घंटाघर जुलूस मार्ग से होते हुए एवं जगन्नाथ चैक से आदर्श कालोनी के मार्ग से आवागमन कर सकते है। मार्ग निर्माण कार्य के चलते नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए उपायुक्त श्री गुप्ता ने खेद व्यक्त किया गया है।


