छिन्दवाड़ा/15 जनवरी 2026/ नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कला पथक दल द्वारा गत दिवस छिंदवाड़ा जिले के ग्रामों मेघा सिवनी, झिर्लिंगा, सारना, अतरवाड़ा, भानादेही व माल्हनवाड़ा मालनवाड़ा में 7 से 14 जनवरी 2026 तक नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का प्रचार-प्रसार, संवाद उद्बोधन, स्लोगन नारे, नशा मुक्ति शपथ, पंपलेट, बैनर, प्रश्न मंच आदि के माध्यम से कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन शासकीय कलापथक दल के कलाकार श्री सुखसागर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कलाकार श्री सुरेश कमरे द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। समस्त स्कूलों के शैक्षणिक स्टाफ एवं प्राचार्य का विशेष सहयोग रहा। प्रमुख शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल ने बताया कि संपूर्ण जिले में साथ ही पांढुर्णा जिले की तहसील सौंसर में भी आगामी तिथियों में नशा मुक्ति कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


