• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ढीमरखेड़ा जनसुनवाई में बड़ा फैसला: घायल मजदूर का इलाज, पटवारी पर कार्रवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
January 13, 2026
in कटनी
0
ढीमरखेड़ा जनसुनवाई में बड़ा फैसला: घायल मजदूर का इलाज, पटवारी पर कार्रवाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर आशीष तिवारी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं

कटनी (13 जनवरी) – आमजन को संवेदनशील और जनोन्मुखी प्रशासन मुहैया कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी विकासखंड ढीमरखेड़ा में  आयोजित जिले की जनसुनवाई में पहुंचकर 70 आवेदकों  की समस्‍यायें सुनीं। उन्‍होंने यहां लोगों की समस्‍याओं को  पूरी गंभीरता और संजीदगी से सुना और अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी निगमायुक्त हरसिमरनप्रीत कौर भी मौजूद रहे।
प्रभावित का जिला चिकित्‍सालय में होगा उपचार
जनसुनवाई के दौरान ग्राम कटरा थाना व तहसील ढीमरखेडा निवासी वीरन सिंह पिता सैतान सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं पेशे से मजदूरी का कार्य करता हूं। मैं 11 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे ढीमरखेड़ा से मजदूरी कार्य कर अपने ग्राम कटरा जा रहा था तभी ग्राम झिन्ना पिपरिया में कार द्वारा मुझे लगी। जिससे मेरा हाथ फ्रैक्चर हो गया। मेरी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मैं अपना इलाज सही तरीके से कराने में सक्षम नहीं हूँ। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कहा कि जिला चिकित्‍सालय में उनका समुचित उपचार हो जायेगा। वे अपनी सुविधानुसार जब आना हो तब ढीमरखेड़ा में अधिकारियों को अवगत करा दें।
पटवारी की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम मुरवारी निवासी अजय कुमार पटेल ने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को अवगत कराया कि तत्कालीन पटवारी रामनाथ बुनकर द्वारा सतत् संपर्क के बाद भी फार्मर आईडी बनाने,बटांकन, खसरा अभिलेख में सुधार आदि कार्य नहीं किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने पटवारी श्री बुनकर की कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए तहसीलदार नितिन पटेल को संबंधित पटवारी की वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
दिव्यांग को दिलवायें ट्राइसाइकिल
कलेक्टर श्री तिवारी को जनसुनवाई में ग्राम खंदवारा निवासी दिव्यांग रविन्द्र सिंह ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की आवश्यकता बताई। इस पर कलेक्टर ने दिव्यांग को अवगत कराया कि मेडिकल बोर्ड के परीक्षण के बाद 80 फीसदी से अधिक दिव्यांगता होने पर ही मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी जाती है। कलेक्टर ने उप संचालक सामाजिक न्याय को दिव्यांग का स्वास्थ्य परीक्षण कर ट्राइसाइकिल प्रदान करने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने लिखकर दिया मोबाइल नंबर
कलेक्टर श्री तिवारी ने भूमि का कब्जा दिलाने की समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंची ग्राम पाली निवासी उषा बाई को अपने मामले की नायब तहसीलदार न्यायालय में अपील करने की सलाह दी। साथ ही किसी प्रकार की असुविधा या कोई दिक्कत होने पर सीधे उनके मोबाइल नंबर पर बतायें और खुद उन्हें लिखकर अपना मोबाइल नंबर दिया।
जनसुनवाई में एसडीएम ढ़ीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल, तहसीलदार द्वय नितिन पटेल और आकांक्षा चौरसिया, जनपद पंचायत के सीईओ यजुवेन्‍द्र कोरी, बीएमओ डॉ. बी के प्रसाद सहित विभिन्‍न विभागों के जिला स्‍तरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।
यू ट्यूब टाइटल

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलानें जिले में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान शुरू  कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अभियान के अंतर्गत नियुक्‍त किये नोडल अधिकारी

पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलानें जिले में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान शुरू कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अभियान के अंतर्गत नियुक्‍त किये नोडल अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d