• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलानें जिले में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान शुरू कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अभियान के अंतर्गत नियुक्‍त किये नोडल अधिकारी

by Manish Gautam Chiefeditor
January 13, 2026
in कटनी
0
पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलानें जिले में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान शुरू  कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अभियान के अंतर्गत नियुक्‍त किये नोडल अधिकारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

शासन द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, तहसील एवं जिला स्तर पर प्रत्‍येक पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य से 31 मार्च, 2026 तक ‘संकल्प से समाधान’ अभियान चलाया जा रहा है।

          ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के ग्रामीण क्षेत्र हेतु जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर एवं नगरीय क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम तपस्‍या परिहार को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा है। साथ ही इस अभियान के सफल संचालन हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों के वार्ड स्तरीय समिति का गठन किया है।

          “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत विभिन्न विभागों की अधिसूचित 106 सेवाओं अंतर्गत पात्र हितग्रहियों को त्वरित लाभ प्रदाय किया जायेगा। अभियान का आयोजन 4 चरणों में किया जावेगा। जिसके अनुसार प्रथम चरण दिनांक 15 फरवरी 2026 तक, द्वितीय चरण 16 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक, तृतीय चरण दिनांक 16 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक एवं चतुर्थ चरण दिनांक 26 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया जावेगा।

          “संकल्प से समाधान अभियान” की ऑन लाईन मॉनीटरिंग एवं रिपोर्टिंग हेतु सीएम हेल्प लाईन पोर्टल में पृथक मॉड्युल तैयार कर अधिकारियों एवं नागरिकों के लिये https://cmhelpline.mp.gov.in/Default.aspx पर लॉगिन करने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। जिस पर प्रतिदिन कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत ही प्रभारी अधिकारी व नोडल अधिकारी द्वारा पोर्टल पर आवेदन व शिकायत से संबंधित दैनिक प्रगति को अपलोड अनिवार्य रूप से किया जावेगा।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने “संकल्प से समाधान अभियान” के दौरान शिविर नोडल व प्रभारी अधिकारी की सीएम हेल्प लाईन पोर्टल https://cmhelpline.mp.gov.in/Default.aspx पर आईडी क्रियेट करने एवं पोर्टल संबंधी समस्त ऑन लाईन गतिविधियों की जानकारी अपलोड कर प्रतिदिवस की प्रगति से अवगत कराने का दायित्व लोक सेवा प्रबंधन के जिला प्रबंधक श्री दिनेश विश्वकर्मा को सौंपा है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने “संकल्प से समाधान अभियान” के दौरान प्राप्त होने वाले सभी आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण हो सके इस हेतु सभी कार्यालय प्रमुखों को अपनी-अपनी योजनाओं के मापदंड अनुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने हेतु सतत् कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

          “संकल्प से समाधान अभियान” में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला उतर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिले में पशु चारा निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिले में पशु चारा निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d