कटनी – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीतेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में व्यवहार न्यायालय ढीमरखेडा के प्रांगण में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में नागरिकों के लिये उचित और निष्पक्ष न्याय प्रकिया सुनिश्चित करने के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से न्यायाधीश पूर्वी तिवारी द्वारा कानूनी सेवा का लाभ उठाने के लिये लोगों को जागरूक किया गया।
इस शिविर में अधिवक्ता एवं पक्षकारों की उपस्थिति के साथ-साथ न्यायालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।


