• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के प्रयासों से 28 हजार प्रायमरी स्कूल के बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क,स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे वितरण…. वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
January 11, 2026
in नर्मदापुरम
0
राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के प्रयासों से 28 हजार प्रायमरी स्कूल के बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क,स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे वितरण…. वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं निपुण भारत कार्यक्रम-2023 के तहत बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केंद्र व राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा आयोजित स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क वितरण कार्यक्रम को लेकर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, डीपीसी डॉ. राजेश

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260111-WA0044.mp4

जायसवाल, नीति सलाहकार, राजभाषा समिति सदस्य व अवंत फाउंडेशन संरक्षक अवनीश त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहे। अवगत हो कि वितरण कार्यक्रम सोमवार को मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के आतिथ्य में कार्यक्रम नर्मदा महाविद्यालय में होगा। वहीं पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती नारोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गेल (इंडिया) लिमिटेड (गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड) के (सीएसआर) द्वारा यह अभिनव पहल शुरू की गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत नमर्दापुरम जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 28 हजार विद्यार्थियों को आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित शैक्षणिक डेस्क युक्त स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे। यह पहल गेल (इंडिया) लिमिटेड के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत अवंत फाउंडेशन के सहयोग से निपुण भारत कार्यक्रम के समर्थन में क्रियान्वित की जा रही है। इस अवसर पर अवंत फाउंडेशन के संरक्षक अवनीश त्रिपाठी ने स्कूल बैग की विशेषताओं एवं गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे बैगों की विस्तृत जानकारी दी। नर्मदापुरम में इस नवाचार के लिए सार्थक पहल राज्यसभा सांसद माया नारोलिया द्वारा की गई है। वहीं डीपीसी डॉ. राजेश जायसवाल ने जिले में कक्षा पहली से पांचवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या एवं बैग वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रेसवार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने संसद में उठाए गए विभिन्न जनहित मुद्दों, विकास कार्यों तथा अन्य समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की। मीडिया ने सवाल राज्य सभा सांसद माया नारोलिया से किया कि क्या कमजोर वर्ग, गरीब और वंचित जो प्राइमरी स्कूल के वे बच्चे जो निजी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार RTE के अंतर्गत अध्यनरत हैं क्या ऐसे बच्चो को भी स्कूल बैग विद एजुकेशन का फायदा दिया जावेगा पर राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया ने बताया कि अभी अवंत फाउंडेशन के द्वारा केवल शासकीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों को ही फायदा पहुंचाया जाएगा। अब सवाल ये उठता है कि क्या शिक्षा के अधिकार RTE के तहत पढ़ाई करने वाले ऐसे निजी स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग विद डेस्क एजुकेशन का फायदा नहीं मिलना चाहिए?? क्या ऐसे कमजोर वर्ग, गरीब और वंचित बच्चों को जो राइट टू एजुकेशन के तहत निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें इस फायदे से महरूम रखा जाएगा पर भी सवाल??
प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया ने नर्मदा पुरम जिले के लिए किया जा रहे कार्यों कों भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सदन में उनके द्वारा उठाए गए स्थानीय मुद्दे जैसे नर्मदा नदी के जलस्तर प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण, नर्मदा जी में अवैध खनन , किसानों के समर्थन मूल्य, फसल बीमा एवं सिंचाई परियोजनाओं के मुद्दों के साथ ही आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसे कई मुद्दे सदन में मेरे द्वारा उठाए गए हैं भी बताए।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, सचिन तोमर,धर्मेंद्र जाट, सुमित गौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ढीमरखेड़ा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

ढीमरखेड़ा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d