• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सुरक्षित रात्रि विश्राम हेतु नगर निगम कटनी का सराहनीय प्रयास रैन बसेरा वाहन से जरूरतमंदों को आश्रय स्थल पहुंचाकर उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क आश्रय सुविधा

by Manish Gautam Chiefeditor
January 11, 2026
in कटनी
0
सुरक्षित रात्रि विश्राम हेतु नगर निगम कटनी का सराहनीय प्रयास     रैन बसेरा वाहन से जरूरतमंदों को आश्रय स्थल पहुंचाकर उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क आश्रय सुविधा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (11 जनवरी ) – निरंतर बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं प्रभारी आयुक्त श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जरूरतमंद, बेसहारा एवं असहाय व्यक्तियों के लिए सुरक्षित रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।वही नागरिकों की सुविधा एवं शीतलहर से बचाव के मद्देनजर नगर के विभिन्न प्वाइंटों में रोजाना अलाव हेतु जलाऊ लकड़ियों की व्यवस्था भी रोजाना कराई जा रही हैं

                इसी क्रम में नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरा वाहन के माध्यम से नगर क्षेत्र में रात्रि के समय खुले स्थानों, सार्वजनिक मार्गों एवं रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में रह रहे लोगों को निःशुल्क रैन बसेरा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

                रैन बसेरा वाहन की टीम द्वारा रात्रि कालीन भ्रमण कर जरूरतमंदों को चिन्हित किया जा रहा है तथा उन्हें सुरक्षित स्थान बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा तक पहुंचाकर ठंड से बचाव की व्यवस्था की जा रही है। रैन बसेरा में ठहरने वाले लोगों को कंबल, स्वच्छ वातावरण एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसकी निगम उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता और राजस्व अधिकारी तथा रैन बसेरा प्रभारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जाकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे है।

                नगर निगम प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी, जिससे कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण असुरक्षित स्थिति में न रहे। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि किसी स्थान पर कोई व्यक्ति खुले में रात्रि बसर करता हुआ दिखाई दे, तो इसकी सूचना नगर निगम को दें, ताकि उसे समय रहते रैन बसेरा की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

                नगर निगम का यह प्रयास मानवीय संवेदना एवं सामाजिक दायित्व का परिचायक है, जो ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर श्री तिवारी की अध्‍यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

कलेक्‍टर श्री तिवारी की अध्‍यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d