• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री तिवारी की अध्‍यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

by Manish Gautam Chiefeditor
January 11, 2026
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री तिवारी की अध्‍यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (11 जनवरी) – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा भी मौजूद रहें।

 

बैठक में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जोखिमग्रस्त परिस्तिथियों में निवासरत बच्चों की मैपिंग कर उन्हें मिशन वात्सल्य के अंतर्गत गैर-संस्थागत एवं संस्थागत सेवाओं से जोड़ने के निर्देश दिये। साथ ही मिशन वात्सल्य अंतर्गत संचालित स्पांसरशिप, पी. एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन एवं सीएम कोवीड 19 बाल सेवा योजना की समीक्षा कर बाल हितग्राहियों को समस्त प्रावधानित लाभ उपलब्ध करवाने के हेतु निर्देशित किया।

 

बैठक में ज़िले में किशोर न्याय अधिनियम 2015 (संशोधित 2021) अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के संचालन एवं निवासरत बच्चों के शिक्षण, स्वास्थ्य एवं सहपाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता की समीक्षा की गई। साथ ही संस्थाओं में निवासरत समस्त बालकों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिये गये।

 

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 अंतर्गत परामर्शदाताओं एवं सपोर्ट पर्सन के पैनल गठन की समीक्षा की तथा अधिनियम अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में सपोर्ट पर्सन नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने बाल कल्याण समिति में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुये उनके गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अंतर्गत प्राप्त कॉल्स एवं निराकरण की स्थिति की समीक्षा कर बेहतर क्रियान्‍वयन के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिये गये।

बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री वनश्री कुर्वेती, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी, डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी उइके, जिला योजना अधिकारी, आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री विमल चौरसिया, सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर, जिला कौशल विकास अधिकारी श्री देवेंद्र मिश्रा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षित बिसेन, बाल कल्याण समिति कटनी के अध्‍यक्ष श्री योगेश सिंह बघेल उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*फ़ारेस्टर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मिला विस्तार*  *सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न, महापौर ने किया वार्ड का पैदल निरीक्षण*  *सफ़ाई व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, दिए सख़्त निर्देश*

*फ़ारेस्टर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मिला विस्तार* *सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न, महापौर ने किया वार्ड का पैदल निरीक्षण* *सफ़ाई व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, दिए सख़्त निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.