हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज गुरुवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उच्च न्यायालय के न्यायधीशगणों, उच्च न्यायलय के कर्मचारियों, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों तथा अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गयी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य शिविर में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा, न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट, न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल, न्यायमूर्ति श्री विवेक कुमार सिंह एवं न्यायमूर्ति श्री विशाल शर्मा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री धन्य कुमार जैन, सचिव श्री पारितोष त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ अमजद खान, डॉ संदीप भगत एवं डॉ एहतेशाम अंसारी उपस्थित थे।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jabalpur


