• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कैमोर झुकेही मार्ग का यातायात बुरी तरह प्रभावित* *बडा़री रेल अंडरपास बना मुसीबत* *भारी वाहनों की फजीहत* *आये दिन लगता है घंटों का जाम , जिम्मेदार बेपरवाह*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 10, 2026
in कटनी
0
*कैमोर झुकेही मार्ग का यातायात बुरी तरह प्रभावित*  *बडा़री रेल अंडरपास बना मुसीबत*  *भारी वाहनों की फजीहत*  *आये दिन लगता है घंटों का जाम , जिम्मेदार बेपरवाह*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विजयराघवगढ़ – कैमोर झुकेही मुख्य मार्ग में ग्राम बडा़री रेल फाटक बंद करके रेल्वे ने अंडर ब्रिज का निर्माण किया है , इस अंडरब्रिज के निर्माण में तकनीकी कमियों और सर्वे में की गयी लापरवाही का नतीजा है कि जिस दिन से अंडरब्रिज आवागमन के लिए खोला गया है उस दिन से कैमोर झुकेही मुख्य मार्ग का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है , खनिज क्षेत्र होने की बजह से इस मार्ग से प्रतिदिन सैंकड़ों ट्रक डम्फर एवं बल्कर आदि गुजरते हैं , इस बजह से अचानक मोड़ होने के कारण अचानक ब्रेक लगाने से वाहन ब्रेकडाउन हो जाते हैं और कभी कभी तो 24 घंटे तक वाहन रिपेयर ना होने पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है
इस तरह के अंडर ब्रिज मुख्यमार्ग में बनाना समझ से परे है , अंडर ब्रिज के दोनों तरफ खडी़ चढ़ाई बना दी गयी है जिससे भारी वाहन चढ़ नहीं पाते और पीछे लुढ़क जाते हैं , जो कि कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं

*कैमोर और अमेहटा के बीच रहता है भारी यातायात का दबाव*
अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट अमेहटा और कैमोर में स्थित है इन‌ दोनों प्लांट्स के बीच भारी वाहनों के यातायात का दबाव होता है , बडा़री में रेल्वे साइडिंग होने की बजह से प्रतिदिन गिट्टी के रैक लोड होते हैं जिसकी मटेरियल शिफ्टिंग क्रसरों खदानों से होती है , ये अंडर ब्रिज छोटा होने के कारण वाहन फंस जाते हैं

*नहीं है कोई जिम्मेदार और ना ही स्टेशन मैनेजर लेते हैं बंद यातायात की सुध*
बडा़री अंडर ब्रिज में बाहन के बिगड़ने पर जब लंबा जाम लगता है तो रेल्वे के अधिकारी कर्मचारी मूकदर्शकों की भांति व्यवहार करते हैं , 24 घंटे गुजर जाने पर भी रेल्वे द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जाता है

*रेल मंत्रालय में की गयी है शिकायत*
इस बडा़री रेल अंडर ब्रिज के निर्माण के समय से ही ग्राम बड़ारी के निवासी आश्चर्य तिवारी ने सीपी ग्राम लोक शिकायत विभाग दिल्ली में शिकायत की लेकिन डी आर एम जबलपुर ने शिकायत पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया , तकनीकी लापरवाही से निर्मित इस बडा़री रेल अंडर ब्रिज को सिर्फ छोटे वाहनों के इस्तेमाल तक सीमित कर रेल्वे गेट पुनः खोलने का आग्रह अपनी शिकायत में आश्चर्य तिवारी ने विगत दिवस किया है , ग्रामीणों ने बताया कि जबसे अंडर ब्रिज चालू किया गया है तबसे 24 बार ट्रक फंसने की बजह से जाम लगा है , एक ट्रक पिछलने की बजह से अंडरब्रिज के पिलर में टकराने से अंडर ब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ था , जिस स्थान पर अंडर ब्रिज बनाया गया है वहां सरकारी नाला था जिससे पहाड़ का पानी बारिश में बहुत ज्यादा बहता था , अंडर ब्रिज गहराई में होने की बजह से बारिश के मौसम में जलमग्न हो गया था और भविष्य में भी यह बारिश में भर जायेगा , रेल्वे के इंजीनियर्स की लापरवाही के कारण इस तरह का घटिया तकनीकी का अंडर ब्रिज किसी भी दिन बडे़ हादसे की बजह बन‌ सकता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सिलेंडर में शराब—तस्करी का ये नया ‘जुगाड़’ पुलिस ने किया फेल!

सिलेंडर में शराब—तस्करी का ये नया ‘जुगाड़’ पुलिस ने किया फेल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d