• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

दूषित पानी का कहर! इंदौर जल त्रासदी पर उबाल — रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च, कटनी के सुभाष चौक पर सरकार के खिलाफ गरज

by Manish Gautam Chiefeditor
January 7, 2026
in कटनी
0
दूषित पानी का कहर! इंदौर जल त्रासदी पर उबाल — रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च, कटनी के सुभाष चौक पर सरकार के खिलाफ गरज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*“यह हादसा नहीं, प्रशासनिक अपराध है” — पीड़ितों को 1 करोड़ मुआवज़े की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का

कटनी।
इंदौर जिले में नगर निगम द्वारा सप्लाई किए गए दूषित पेयजल के कारण कई निर्दोष नागरिकों की असामयिक मृत्यु की हृदयविदारक घटना के विरोध एवं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में सुभाष चौक, कटनी में कैंडल मार्च निकाला गया।
इस कैंडल मार्च में महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, कांग्रेसजन एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियाँ जलाकर इंदौर जल त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री रजनी वर्मा ने कहा कि
“इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतें शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता और घोर लापरवाही को उजागर करती हैं। महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों की जान जाना बेहद पीड़ादायक है। महिला कांग्रेस पीड़ित परिवारों के दर्द में सहभागी है और उनकी न्याय की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। सरकार को इस त्रासदी की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।”
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला ने कहा कि
“दूषित पानी से हुई मौतें कोई हादसा नहीं बल्कि प्रशासनिक अपराध हैं। भाजपा सरकार और नगर प्रशासन की नाकामी का खामियाजा आम जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा तत्काल दिया जाए तथा इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और दोषी जनप्रतिनिधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।”
महिला कांग्रेस ने राज्य सरकार से यह भी मांग की कि—
इंदौर जल त्रासदी की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
दोषियों को तत्काल निलंबित कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए
मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता, रोजगार एवं सुरक्षा प्रदान की जाए
प्रदेशभर में पेयजल व्यवस्था की समग्र समीक्षा कर शुद्ध जल की गारंटी सुनिश्चित की जाए
महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इंदौर के मृतकों को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से शहर महिला जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष माधुरी जैन,अमित शुक्ला जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष,हरिशंकर शुक्ला उपभोक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, राजेश जाटव,जितेंद्र गुप्ता, प्रशांत जैसवाल,सुशील जायसवाल, रंजीत सिंह,, सौम्या रंधेलिया,लता कन्नौजिया,मंजू निषाद,आदिता वर्मा,शशि प्रभा यादव,दुर्गावती कोल, शोभा मंगलानी, रूपा तिवारी, राममनी सोनी, लक्ष्मी सोनी, राम ज्योति सोनी, सुमन सैनी ,भारती सोनी आंचल सोनी गुंजा निषाद, गुंजा सोनी, प्रिया गुप्ता, मनोज गुप्ता,नारायण निषाद,दिग्विजय सिंह,संजय गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता,मंगल सिंह,रमेश अहिरवार,विनोद अहिरवार, पंकज निषाद,जार्ज डेविड,मुन्ना कुशवाहा, अशोक बहलानी, जाफर, उदय गोंड, श्याम पाहुजा राहुल सिंह, रवि मंगलानी दिलदार खान हर्ष सेन,राहुल होतवानी,बृजेश मौर्य , मुन्ना भाई जान, अभय खरे, विवेक बिरहा, मनोहर बजाज, प्रशांत जैनआदि भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नर्मदापुरम को मिली ऐतिहासिक सौगात: प्रतिभूति कागज कारखाना में नवीन पेपर मशीन स्थापना को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति,सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रयासों से ₹1700 करोड़ की राशि स्वीकृत

नर्मदापुरम को मिली ऐतिहासिक सौगात: प्रतिभूति कागज कारखाना में नवीन पेपर मशीन स्थापना को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति,सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रयासों से ₹1700 करोड़ की राशि स्वीकृत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d