रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम।।मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के आव्हान पर नगर काँग्रेस कमेटी नर्मदापुरम ब्लाक काँग्रेस कमेटी ग्रामीण के द्वारा इंदौर कि सीवर लाइन के प्रदूषित पानी को लेकर हुई घटना मे 16 व्यक्तियो की मृत्यु और 200 से अधिक लोगो के गंभीर रूप से संक्रमित होने के पश्चात वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल के पत्रकार से सवाल पूछे जाने पर अशोभनीय बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी आंदोलन रखा गया। जिसमे नर्मदापुरम काँग्रेस की इकाई ने भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के कार्यालय के समझ एकत्रित होकर घंटा बजाकर प्रदेश सरकार होश मे आओ नारे लगाने के उपरांत कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे और बर्खास्तगी की माँग की। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व ज़िला काँग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौज़दार, नगर काँग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजौरिया, अजय सैनी, महेश पाण्डेय,केएस राजपूत,ब्लाक काँग्रेस अध्यक्ष अनुराग मलैय्या, पूर्व ज़िला महामंत्री गुलाम हैदर, कपिल यादव,सूरज तिवारी, युवक कांग्रेस महासचिव फैज़ानुल हक, यूथ काँग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तुफा, रोहन जैन, रिज़वान खान, संतोष तोमर, आफरीद खान,अजय दुबे, विजेंद्र राजपूत, रितिक चौहान, विक्की आर्य,सत्यम तिवारी, कुलदीप राठौर,अमित खत्री, विशाल प्रधान,अशोक अहिरवार, सलीम खान, कुलदीप पटेल, मुकुल गुप्ता, ऋषि तिवारी,मीना वर्मा,, पुष्प लता जयसवाल, ज्योति मालवीय, अफराज़ खान, राजेंद्र मिश्रा, शेख पप्पू, लखन रघुवंशी, बबलू राठौर, राकेश दुबे, प्रताप ठाकुर समेत अनेक काँग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुऐ।



