• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026 | अंगारकी चतुर्थी | धन-लाभ और उन्नति के योग

by Manish Gautam Chiefeditor
January 6, 2026
in ज्योतिष
0
Aaj Ka Rashifal 6 January 2026 | अंगारकी चतुर्थी | धन-लाभ और उन्नति के योग
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गणेश कृपा आज किन राशियों पर? अंगारकी वक्रतुंड चतुर्थी राशिफल

आज आज माघ कृष्ण चतुर्थी जिसे वक्रतुंड चतुर्थी भी कहते हैं। साथ ही मंगलवार होने से अंगारकी चतुर्थी का भी संयोग बना है जिसके प्रभाव से वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा।आइए जानते हैं आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आज 6 जनवरी 2026 मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो कि 08:01 एएम तक जारी रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से दोपहर 12:48 बजे तक और राहुकाल दोपहर 03:03 से दोपहर 04:21 बजे तक रहेगा। आज संकट चौथ और लम्बोदर संकष्टी है। वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। आज माघ कृष्ण चतुर्थी जिसे वक्रतुंड चतुर्थी भी कहते हैं। साथ ही मंगलवार होने से अंगारकी चतुर्थी का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन भगवान गणेशजी को समर्पित होगा। इस पर बुध पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में आज चंद्रमा और सूर्य की विशेष स्थिति से सम योग और वरिष्ठ योग का संयोग बनेगा। जबकि सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति से चतुर्ग्रही योग भी बना है। जबकि आज आश्लेषा उपरांत मघा नक्षत्र के संयोग में प्रीति योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में भगवान गणेशजी की कृपा से वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा और नौकरी में उन्‍नति के योग हैं। धन में वृद्धि होगी, कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा। पूरा दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा और हर कार्य सफलता के साथ पूर्ण होगा। कहीं से कोई बड़ी काम की जानकारी भी मिल सकती है। दुख तकलीफों से राहत मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..

मेष – पॉजिटिव – आज का दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को अपने बेहतरीन कार्य प्रदर्शन से फायदा हो सकता है। पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
नेगेटिव – समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। नानी पक्ष के साथ संबंधों में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें।
करियर – कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सार्थक साबित होंगे। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के संपर्कों को अपने व्यवसाय में इस्तेमाल करें। इस समय कहीं भी बड़ी राशि लगाना उचित नहीं है। सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को अपने बेहतरीन कार्य प्रदर्शन से फायदा हो सकता है।
लव – पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4

वृषभ – पॉजिटिव – कहीं फँसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पिछली कुछ गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव – योजनाएं बनाने के साथ साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच विचार करने से भी परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। ज्यादा अभिमान अथवा खुद को सुपीरियर समझना भी ठीक नहीं है।
करियर – व्यवसाय में काम करने के तरीके में बदलाव संबंधी नीतियों पर गंभीरता से विचार करें। नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी। पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
लव – घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।
हेल्थ – वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। अपना प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8

मिथुन – पॉजिटिव – आज का ग्रह गोचर अनुकूल स्थिति बना रहा है। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को पहचानें और सही दिशा में लगाएं, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे तथा घर परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। शेयर बाजार जैसी गतिविधियों में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार आ सकती है। पेट में जलन और एसिड बन सकता है।
नेगेटिव – समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। दूसरों की बातों में न आकर अपनी सूझबूझ से काम लें, वरना किसी के साथ वाद विवाद और झगड़े जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी नहीं करें।
करियर – व्यावसायिक स्थल पर कुछ न कुछ समस्याएं रहेंगी। इस समय जमकर मेहनत करने की जरूरत है। शेयर बाजार जैसी गतिविधियों में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। संपत्ति के कार्यों में भी अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। नौकरी में अफसरों से वाद विवाद में न पड़ें।
लव – वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार आ सकती है। ध्यान रखें, कि घर की बातें बाहर न निकलें। प्रेम संबंधों में स्वार्थ की भावना न रखें।
हेल्थ – पेट में जलन और एसिड बन सकता है। ज्यादा गुस्सा करने और तनाव लेने से परहेज करें। व्यवस्थित रहें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 7

कर्क – पॉजिटिव – आज कोई रुका हुआ काम अचानक ही बन सकता है, जिसकी वजह से विजय हासिल करने जैसी अनुभूति रहेगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। उधार दिए हुए पैसे की वसूली करने के लिए समय पक्ष में है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग लेने से आपसी प्रेम प्यार बढ़ेगा। कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। सुधार के लिए कुछ सृजनात्मक विचार बन सकते हैं।
नेगेटिव – लेनदेन अथवा कोई खरीद फरोख्त संबंधी गतिविधि चल रही है, तो बहुत ही सावधानी बरतें। जरा सी गलती नुकसान का कारण बनेगी। ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए थोड़ा झुकना भी पड़े, तो कोई हर्ज नहीं है।
करियर – कारोबारी गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। सुधार के लिए कुछ सृजनात्मक विचार बन सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव – अपने किसी भी खास कार्य में जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग लेने से आपसी प्रेम प्यार बढ़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों से दूर रहें तथा अपने करियर पर ध्यान दें।
हेल्थ – गले में संक्रमण और खाँसी, जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं। लापरवाही न करें। आयुर्वेद पर विश्वास रखें।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह – पॉजिटिव – धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि आपके व्यवहार को और अधिक सकारात्मक बनाएगी। मीडिया तथा विपणन संबंधित जानकारी और अधिक बढ़ाएं। इससे आपको अपने कार्यों के प्रति नई दिशा मिल सकती है। पति पत्नी के बीच मजबूत संबंध रहेंगे। आयात निर्यात के व्यवसाय में प्रगति आने की संभावना है। व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में बने रहें। यह समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव – जमीन जायदाद संबंधी किसी भी मामले में रुपयों पैसों संबंधी लेनदेन आज स्थगित रखें। आज आप से कोई गलती हो सकती है, जिससे रिश्तों में भी दरार आएगी। संतान की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।
करियर – व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में बने रहें। काम की अधिकता के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम मिलेंगे। आयात निर्यात के व्यवसाय में प्रगति आने की संभावना है।
लव – पति पत्नी के बीच मजबूत संबंध रहेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें।
हेल्थ – ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह रोगी अपना विशेष ध्यान रखें। तनाव और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 3

कन्या – पॉजिटिव – घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। दैनिक गतिविधियों को पूरा करने में ध्यान केंद्रित करें। आपकी सकारात्मक सोच आपको कोई सफलता देने वाली है। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपके कार्य क्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव कुछ कम होगा।
नेगेटिव – समय अनुसार अपने व्यवहार में भी ठहराव लाएं। छोटी छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन होना आपसी संबंधों में कटुता ला सकता है। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत आने से तनाव रहेगा। हिम्मत न हारें और दुबारा प्रयास करें।
करियर – कामकाज की अधिकता रहेगी। परंतु समय अनुसार काम निपट भी जाएंगे। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपके कार्य क्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव – दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव कुछ कम होगा। कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनाने से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ – ज्यादा काम के साथ साथ अपने आराम के लिए भी जरूर समय निकालें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

तुला – पॉजिटिव – आपकी सशक्त कार्यप्रणाली से बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होंगे। व्यावसायिक मामलों को लेकर कुछ न कुछ समस्याएं रहेंगी। वर्किंग महिलाएं इस समय फायदे की स्थिति में रहेंगी। एलर्जी और पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
नेगेटिव – संकीर्णता और स्वार्थ से क्षणिक लाभ ही मिल सकता है। व्यवस्थित रहने से आप खुद के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ न करें, इससे आपका अपना नुकसान ही होगा।
करियर – व्यावसायिक मामलों को लेकर कुछ न कुछ समस्याएं रहेंगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में न लें। अगर पार्टनरशिप करने का प्लान है, तो पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच विचार कर लें। वर्किंग महिलाएं इस समय फायदे की स्थिति में रहेंगी।
लव – पति पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से भी दूर रहें।
हेल्थ – एलर्जी और पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रदूषित वातावरण तथा खानपान से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक – पॉजिटिव – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बेहतरीन स्थिति बनी हुई है। आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। आपके दिमाग में नई नई योजनाएं उपजेंगी, जो घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होगी। विदेश जाने के लिए इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिलेगी। परिवार में आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी और खुशनुमा माहौल रहेगा। मित्रों के साथ कोई मिलन का कार्यक्रम बनेगा।
नेगेटिव – समय का उचित प्रबंधन करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। बातचीत करते समय ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें, कि जिससे बाद में पछताना पड़े। शेयर बाजार जैसे जोखिम प्रवृत्ति के काम से दूर रहें।
करियर – व्यवसाय में कड़ी मेहनत करने का समय है। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगा। इसलिए उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी।
लव – परिवार में आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी और खुशनुमा माहौल रहेगा। मित्रों के साथ कोई मिलन का कार्यक्रम बनेगा।
हेल्थ – बीती हुई पुरानी बातें हावी होने से आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 6

धनु – पॉजिटिव – उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। काफी समय बाद किसी समस्या का निवारण होने से आनंदित महसूस करेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिलाप होगा। आपकी परेशानियों को हल करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पेमेंट आदि करने में व्यतीत होगा तथा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
नेगेटिव – घर के किसी सदस्य की गतिविधि आपको चिंतित कर सकती है। अस्वस्थता की वजह से भी कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। चिंता न करें क्योंकि स्वास्थ्य का ठीक होना ज्यादा आवश्यक है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें।
करियर – व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। आज का दिन पेमेंट आदि करने में व्यतीत होगा तथा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरी में किसी क्लाइंट के साथ बहसबाजी में न उलझे, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव – आपकी परेशानियों को हल करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में रुचि लेना संबंधों को खराब कर सकता है।
हेल्थ – कभी कभी मनो स्थिति विचलित रह सकती है। कुछ समय आत्म मनन अथवा प्रकृति के नजदीक जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4

मकर – पॉजिटिव – नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। इस समय आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य किसी राजनीतिक व्यक्ति की सहायता से हल हो सकता है। अपने व्यक्तित्व को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों में सार्थकता मिलेगी। व्यावसायिक स्थल और कार्यप्रणाली में किए गए बदलाव भविष्य में लाभदायक साबित होने वाले हैं। संपत्ति का कार्य करने वाले लोगों को भी फायदा होगा। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा।
नेगेटिव – किसी के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इसका नकारात्मक असर आपके मान सम्मान पर भी पड़ सकता है। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने में भी अवश्य लगाएं। खर्चों में अधिकता की वजह से अपनी जरूरतों को कम करना जरूरी है।
करियर – व्यावसायिक स्थल और कार्यप्रणाली में किए गए बदलाव भविष्य में लाभदायक साबित होने वाले हैं। संपत्ति का कार्य करने वाले लोगों को भी फायदा होगा। ऑफिस में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता अनिवार्य है। वरना आप किसी मुश्किल में भी पड़ सकते हैं।
लव – घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मुलाकात होने से खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
हेल्थ – वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। जोड़ों में दर्द, एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यायाम और योग पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6

कुंभ – पॉजिटिव – व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने अध्ययन और करियर के प्रति एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। जनसंपर्क का दायरा विस्तृत करने से उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।
नेगेटिव – कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लें। समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। भावनाओं में आकर लिए गए निर्णय नुकसानदायक रह सकते हैं। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ्य व कार्यों में हानि का कारण भी बन सकता है।
करियर – व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। इस समय किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। जनसंपर्क का दायरा विस्तृत करने से उचित ऑर्डर मिल सकते हैं।
लव – पति पत्नी के बीच अहम का टकराव आ सकता है। इसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें।
हेल्थ – शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। एसिडिटी की समस्या पर काबू पाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3

मीन – पॉजिटिव – कुछ खास मामले आपकी सूझबूझ और मेहनत से सुलझ सकते हैं। कई बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी और इससे आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक तथा व्यवसायिक क्षेत्र में उनका उचित सामंजस्य रहेगा। रुके हुए कार्य गतिशीलता में आएंगे। खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन एग्रीमेंट मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारी आपके कार्य को देखकर प्रसन्न रहेंगे।
नेगेटिव – विद्यार्थियों की जल्दबाजी की वजह से उनके करियर में रुकावट आ सकता है। सोशल मीडिया में ज्यादा समय लगाने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन में न पड़ें।
करियर – व्यवसाय में रुके हुए कार्य गतिशीलता में आएंगे। नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन एग्रीमेंट मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारी आपके कार्य को देखकर प्रसन्न रहेंगे।
लव – परिवार में सुखद माहौल रहेगा तथा आपसी संबंधों में भी उचित सामंजस्य होगा। प्रेम प्रसंगों में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें।
हेल्थ – गर्दन और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योग जरूर करें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 9

 

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔥 युवा संगम में कटनी का डंका — प्रदेश में दूसरा स्थान 🔥 ✨ बेहतर आयोजन पर रोजगार आयुक्त ने की कलेक्टर श्री तिवारी की खुलकर सराहना ✨

🔥 युवा संगम में कटनी का डंका — प्रदेश में दूसरा स्थान 🔥 ✨ बेहतर आयोजन पर रोजगार आयुक्त ने की कलेक्टर श्री तिवारी की खुलकर सराहना ✨

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d