• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सर्वाइट कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा ने पढ़ाई के दबाव में की आत्महत्या,मचा हड़कंप..!सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कैथवास ने उठाई जांच की मांग….!

by Manish Gautam Chiefeditor
January 5, 2026
in कटनी
0
सर्वाइट कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा ने पढ़ाई के दबाव में की आत्महत्या,मचा हड़कंप..!सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कैथवास ने उठाई जांच की मांग….!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सर्वाइट कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा ने पढ़ाई के दबाव में की आत्महत्या,मचा हड़कंप..!सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कैथवास ने उठाई जांच की मांग….!

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित कहे जाते सीबीएसई बोर्ड अंग्रेजी माध्यम सर्वाइट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा द्वारा पेरेंट्स मीटिंग के उपरांत घर पहुंच कर दोपहर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर के बाद शहर में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा तरह-तरह से बच्चों सहित पालकों को परेशान किए जाने की चर्चा सामने आ रही है। परेशान छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना की जानकारी के बाद पालकों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। बताया जाता है कि छात्रा को परीक्षा में कम नंबर आने को लेकर पेरेंट्स मीटिंग में जानकारी दी गई थी। इसके बाद छात्रा द्वारा उक्त कदम उठाए जाने की बात सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो स्कूल प्रबंधन द्वारा पढ़ाई को लेकर स्कूली बच्चों पर पढ़ाई का दबाव बनाया जाता है। जिससे बच्चे डिप्रेशन में आ जाते हैं। देहात थाने के जांच अधिकारी एएसआई लक्ष्मण अमोल्य ने बताया कि दोपहर को उन्हें जानकारी मिली कि सर्वाइट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा ने पेरेंट्स मीटिंग उपरांत पढ़ाई में कम नंबर को लेकर डिप्रेशन में आकर घर पर फांसी लगा लिया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। दूसरी तरफ कुछ गार्जियन ने मीडिया को नाम न छापने की शर्त पर अवगत कराया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा पढ़ाई के नाम पर बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है परंतु बच्चों के भविष्य को लेकर शिकायतें वही स्कूल प्रबंधन तक होकर रह जाती हैं। गार्जियन का आरोप यह भी है कि प्रिंसिपल से मिलना बहुत मुश्किल से होता है? गेट पर विलंब होने पर बच्चों को घंटों खड़ा कर दिया जाता है और कम उपस्थिति पर मेडिकल सर्टिफिकेट लाने को कहा जाता है। सूत्रों की माने तो फीस की मनमानी और लेट होने के चलते बच्चों को परीक्षा से वंचित रखने से भी स्कूल प्रबंधन पीछे नहीं हटता है। स्कूल परिसर में विधिवत सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे होने की बात सामने आ रही है। साथ ही स्कूल खेल मैदान भी नॉर्म्स के अनुसार नहीं होने की बात कही जा रही है । बच्चों के साथ मारपीट की घटनाएं होती हैं परंतु उसे संज्ञान नहीं लिया जाता है। फिलहाल कक्षा दसवीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के पीछे स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं कि उनके द्वारा बच्चों पर अनावश्यक दबाव बनाकर क्लास में डांटा जाता है जिससे बच्चे डिप्रेशन में जा रहे हैं। इस गंभीर घटना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सीमा कैथवास ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि पूरी घटना की सूक्ष्मता से जांच सहित दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अवगत कराया कि उनके पास कई पेरेंट्स के फोन आ रहे हैं और वह स्कूल की अनियमिताओं को बता रहे हैं। जिस पर कोई सुनवाई नहीं होती है और बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले यह बात भी सामने आ रही है कि पेरेंट्स मीटिंग में पढ़ाई को लेकर छात्रा को डांटा भी गया है, इसके बाद छात्रा डिप्रेशन में गई है। छात्रा की क्लास के सीसीटीवी और पेरेंट्स मीटिंग के सीसीटीवी फुटेज की जांच होना चाहिए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एक्शन होना चाहिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
इंदौर की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद के निवास के सामने घंटा बजाकर किया विरोध प्रदर्शन…

इंदौर की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद के निवास के सामने घंटा बजाकर किया विरोध प्रदर्शन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d