कटनी – विश्राम बाबा वार्ड की लारेंस लाईन पटेल मार्केट के पीछे मटमैले पानी की शिकायत को त्वरित संज्ञान में लेते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने निगम की जलकार्य शाखा को प्रकरण की वस्तुस्थिति की जांच कर उचित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशों के परिपालन में जल कार्य शाखा द्वारा स्थल का निरीक्षण कर ट्यूबवेल का पानी ड्रेन कराया जाकर पानी की जांच उपरांत पेयजल आपूर्ति कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। जल प्रदाय शाखा के उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान नलकूप के जलस्तर में परिवर्तन होने के कारण मटमैले पानी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके त्वरित निराकरण हेतु नलकूप को ड्रेन किया जाकर उसकी सफाई उपरांत पानी का केमिस्ट से सैंपल की जांच कराई जाकर शुद्ध एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करा दी गई है।


