कालापीपल(बब्लू जायसवाल)मामला है इंदौर में गंदे पानी से 16 बच्चों की मौत के विरोध में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया एवं
मीडिया के सवाल पूछने पर मंत्री द्वारा पत्रकार से की गई अभद्रता की हम कड़ी निंदा करते हुए,युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचमुखी चौराहे पर मंत्री का पुतला जलाकर नारेबाजी की और उनके बयान की निंदा की,इंदौर की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
प्रदर्शन के दौरान समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जावे,उन्होंने आरोप लगाया कि दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों की जाना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है,सरकार पर ठोस कार्यवाही न करने का लगाया आरोप कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस संवेदनशील मामले पर मंत्री की ओर से दिया गया बयान पीड़ित परिवारों की पीड़ा को और बढ़ाने वाला है,
‘कार्यवाही न होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी….।
बढ़ते विरोध और राजनीतिक दबाव के बीच,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी, हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इस माफी को अपर्याप्त बताया,उन्होंने कहा कि जब तक दूषित पानी की आपूर्ति
लिए जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों पर कार्यवाही नहीं होती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा,प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही,कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा,
इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


