• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

इंदौर की घटना के परिप्रेक्ष्य में महापौर – निगमायुक्त ने जलकार्य शाखा को पाइपलाइन सुधार, जल सैंपलिंग सहित सतत निगरानी के सख्त निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
January 1, 2026
in कटनी
0
इंदौर की घटना के परिप्रेक्ष्य में महापौर – निगमायुक्त ने जलकार्य शाखा को पाइपलाइन सुधार, जल सैंपलिंग सहित सतत निगरानी के सख्त निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (1 जनवरी ) – विगत दिवस इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने नागरिकों को केवल स्वच्छ, सुरक्षित एवं मानक अनुरूप पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जलापूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश जलकार्य शाखा को दिए है।

जल कार्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा की जाए तथा पेयजल से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को पूर्णतः चाक-चौबंद रखा जाए, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा स्वास्थ्यगत जोखिम उत्पन्न न हो।

प्राथमिकता से करें पाइपलाइन सुधार कार्य

महापौर एवं निगमायुक्त ने नगर के समस्त वार्डों सहित विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां सीवर कार्य के कारण गंदे पानी, पाइपलाइन लीकेज अथवा दूषित जलापूर्ति की शिकायतें प्राप्त हुई थी को चिन्हित कर लीकेज पाए जाने पर पेयजल पाइपलाइन के सुधार, मरम्मत एवं आवश्यक प्रतिस्थापन कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने तथा शुद्ध पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर विभाग द्वारा प्राथमिकता से कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।

करें जल सैंपलिंग

इंदौर की घटना से प्राप्त अनुभवों को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम की जल कार्य विभाग की  टीम को नगर के विभिन्न क्षेत्रों से पेयजल के नमूने एकत्र करने के निर्देश दिए गए है। वही ओवरहेड टैंकों के साथ-साथ जलापूर्ति के अंतिम छोर तक स्थित उपभोक्ताओं के घरों से भी सैंपल लिए जाकर जहां कहीं भी जल गुणवत्ता में कमी अथवा दूषित होने की आशंका पाई जाती है, वहां तत्काल जलापूर्ति रोककर आवश्यक तकनीकी सुधार, पाइपलाइन परिवर्तन अथवा मरम्मत कार्य कराते हुए अलर्ट मोड पर रहकर नागरिकों को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि प्राप्त निर्देशों के परिपालन में जलकार्य शाखा द्वारा नगर के विभिन्न स्थलों में पाइप लाइन लीकेज के साथ ही पेयजल की स्पेलिंग का कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ कर दिया गया है।

नागरिकों से सहयोग की अपील

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी पाइपलाइन लीकेज, गंदे पानी अथवा जलापूर्ति में किसी प्रकार की अनियमितता परिलक्षित हो, तो तत्काल नगर निगम कार्यालय अथवा संबंधित जोन कार्यालय में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अमानक, मिथ्याछाप और मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध हुई कार्यवाही  प्रतिष्ठान पर लगा 20 हजार का जुर्माना

अमानक, मिथ्याछाप और मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध हुई कार्यवाही प्रतिष्ठान पर लगा 20 हजार का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d