पड़ोसियों के उत्पीड़न करने फेसबुक स्टेटस के विवाद को लेकर महिला ने लगाई फांसी परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसके परिवार जनों पर लगाए गंभीर आरोप अश्लील शब्दों के प्रयोग को नहीं बर्दाश्त कर पाई महिला और घर में लगा ली फांसी ग्राम कटरिया में फैली सनसनी परिजनों ने युवक को भी फांसी की सजा देने की मांग की
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कटरिया में सुबह 8 बजे मोबाइल में स्टेटस लगाने के विवाद के कारण महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए घर में फांसी लगा ली परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है परिजनों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले शिवम चौधरी ने महिला के स्टेटस को लेकर सुबह से तीखा टिप्पणी की और वाद विवाद चालू कर दिया बाद में युवक के परिजनों ने घर में आकर महिला से विवाद किया और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जिसे महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई घटना से परिजनों में खासी नाराजगी हैं परिजनों ने युवक को फांसी की सजा देने की भी मांग की सलमा के दो छोटे बच्चे हैं बेटी की उम्र 2 साल और बेटे की उम्र 6 माह हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल हैं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि सलमा पति ताहिर खान उम्र 25 वर्षीय का सुबह मोबाइल स्टेटस को लेकर पड़ोस के युवक से विवाद हुआ जिसके बाद सलमा ने आत्मघाती कदम उठाया है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया है



