दक्षिण वन मंडल अधिकारी पन्ना अनुपम शर्मा के निर्देशन में शाहनगर वन परिक्षेत्र की ग्राम वन समिति लुधगवां में आज 28 दिसम्बर 2025 को सेवा निवृत्त वनपाल काशीराम शर्मा के कर कमलों से वन संरक्षण की ओर सराहनीय पहल एवं नवाचार किया गया, उनके कार्यकाल के दौरान उनका साथ देकर वन सुरक्षा करने वाले, वन संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उन्हीं के द्वारा चयनित 50 सदस्यों जो ग्राम वन समिति सुंगरहा, लुधगवां, पुरैना, और परसवारा ग्राम के लोगों को लुधगवां में कम्बल वितरित कर सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में 50 चयनित कंबल प्राप्त करने वालों के अतिरिक्त ग्राम के गणमान्य नागरिक और वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर श्री राजुल कटारे के साथ अन्य वन अमला उपस्थित रहा, कार्यक्रम में श्री काशीराम शर्मा जी ने कंबल वितरण उपरान्त उपस्थित सभी सदस्यों से वन सुरक्षा में सहयोग की अपील की, वही वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर ने डीएफओ दक्षिण पन्ना द्वारा समिति के लोगों को वन विभाग द्वारा ग्राम विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम विकास के आवश्यक कार्यों हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए,और साथ ही वन समिति के कार्य उनके दायित्वों का विस्तृत विवरण बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वन विभाग की इस सराहनीय पहल की सराहना की, वही वन संपदा के महत्व को विस्तार से बताते हुए वन सुरक्षा में अपना योगदान देने के लिए संकल्पित किया।


