*जैविक हाट बाजार में हाथों-हाथ बिकी सब्जियां, शहरवासियों से मिल रहा है अच्छा रिस्पांस*
छिन्दवाड़ा/27 दिसंबर 2025/ गुरैया सब्जी मंडी छिंदवाड़ा में शनिवार को पुनः साप्ताहिक हाट बाज़ार लगा। साप्ताहिक जैविक हाट बाजार प्रति शनिवार प्रात: 10 बजे से लगता है। साप्ताहिक जैविक हाट बाज़ार में आज भी शहरवासियों का भारी उत्साह दिखा। लगभग दो घंटे में ही 80 प्रतिशत उत्पादों की बिक्री हो गई । लोगों ने ताज़ी सब्जियां चना, साग, सरसों साग, पालक, मेथी, बथुआ, चौलाई भाजी की खरीदी सबसे पहले की । जैविक प्राकृतिक ताज़ी मटर की भी माँग रही। टमाटर, बैगन, मिर्च, मूली, गाजर, शलजम, आलू, प्याज, लहसुन एवं गुड़, दालें आमजन ने ख़रीदा।
उल्लेखनीय है कि रासायनिक उर्वरकों एवं रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से उत्पादित सब्जियों, अनाजों के उपयोग से गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। अपने और अपने परिजनों के स्वास्थ्य के प्रति सजग जिलेवासी प्रशासन के प्रयासों से जिले में प्रारंभ किए गए इस साप्ताहिक जैविक हाट बाजार से शुद्ध और विषमुक्त खाद्यान्न, सब्जियां, फल आदि आसानी से एक ही स्थान पर खरीदा जा सकता है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


